ऋषिकेश मित्तल बने फाग महोत्सव के संयोजक:मचकुंड में 3 को होगा ‘कान्हा के संग फूलों की होली’ आयोजन

धौलपुर में हल्ला बोल जन सरोकार मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “कान्हा के संग फूलों की होली” फाग महोत्सव के लिए ऋषिकेश मित्तल को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है। यह निर्णय एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें राजस्थान उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश मित्तल को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपनी नियुक्ति के बाद मित्तल ने कहा कि सभी साथियों के सहयोग से इस आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह उत्सव सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन सके। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील भी की। यह भव्य “छठवां फागोत्सव” तीर्थों के भांजे कहे जाने वाले मचकुण्ड धाम में 3 मार्च को लाडली जगमोहन मंदिर परिसर में आयोजित होगा। हल्ला बोल जन सरोकार मंच, धौलपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मचकुण्ड की पावन धरा पर ब्रज की पारंपरिक होली का जीवंत दृश्य साकार करना है।
फागोत्सव में फूलों की होली, लड्डू होली और लठमार होली जैसे विशेष आकर्षण होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजक इसे भव्य स्वरूप देने में जुटे हैं। ऋषिकेश मित्तल को कार्यक्रम संयोजक बनाए जाने पर मंच के एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा, प्रमोद पचौरी, लोकेश राजपूत, अशोक सिकरवार, रामकिशोर लवानिया, सुनील जगरिया ‘श्याम प्रेमी’, रामसेवक राठौर, हेमंत दुबे, भूदेव शर्मा एवं एडवोकेट विराट ठाकुर सहित कई सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *