दोरनापाल| सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक के कोंडासावली पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि एक ग्रामीण की जहर सेवन के बाद हालत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से मरीज को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच उप स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस नहीं होने से परिजन मरीज को खाट पर लेकर ही उसे लेकर जिला अस्पताल जाने विवश दिखे। कोंडासावली पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद आपात स्थिति में मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचाने एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं मिल सकी। मजबूरी में परिजन सड़क से उसे खाट पर लिटाकर उसे कंधे पर लेकर पैदल अस्पताल पहुंचे।


