एंबुलेंस में डिलीवरी, परिजन से धुलवाई गाड़ी:मैहर में मां-नवजात अस्पताल में भर्ती; वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर-अटेंडर को हटाया

मैहर जिले में अमानवीय घटना सामने आई है, जहां एक एंबुलेंस ड्राइवर ने मानवता को शर्मसार कर दिया। जिले के अमरपाटन सिविल अस्पताल में भर्ती होने पहुंची प्रसूता के परिजनों को ही एंबुलेंस ​​​​​​साफ करने को मजबूर कर दिया गया। घटना अमरपाटन ब्लॉक के पगरा गांव की है। गुरुवार दोपहर गर्भवती ममता कोल को 108 एम्बुलेंस (CG 04 NZ 1305) से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी डिलीवरी हो गई। अस्पताल पहुंचने पर मां और नवजात को भर्ती कर लिया गया। इसके बाद एंबुलेंस ड्राइवर ने प्रसूता के परिजनों से वाहन की सफाई करवाई। वे नल से पानी भरकर एम्बुलेंस धोने लगे, जिसका वीडियो वायरल हो गया। सरकार ने अनुबंधित संस्था को नोटिस किया जारी
सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने कहा कि एंबुलेंस की सफाई की जिम्मेदारी ड्राइवर और स्टाफ की होती है। प्राथमिक जांच के एम्बुलेंस ड्राइवर और अटेंडर को पद से हटा दिया गया है। उन्होंने राज्य शासन स्तर से अनुबंधित संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *