एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट के इंजन से पक्षी टकराया:158 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित; एयरलाइन ने वापसी उड़ान रद्द की

एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट के इंजन से मंगलवार को एक पक्षी टकराने (बर्ड हिट) से फ्लाइट को नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइन ने चेन्नई से कोलंबो जाने वाली वापसी उड़ान को फिलहाल रद्द कर दिया है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान जब चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाला था, तभी उसके इंजन से पक्षी टकरा गया, जिससे विमान के इंजन से आवाज आने लगी। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को चेन्नई एयरपोर्ट पर उतार लिया। घटना के समय फ्लाइट में 158 पैसेंजर्स सवार थे। सभी पैसेंजर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को ग्राउंड कर दिया गया है। यानी उसे आगे उड़ान भरने की परमिशन नहीं है। उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने 137 यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की, जो बाद में कोलंबो के लिए रवाना हो गए। टक्कर के बाद विमान को कितना नुकसान हुआ है, एअर इंडिया की टेक्निकल टीम इसकी जांच कर रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और डीजीसीए (DGCA) की टीम भी मामले की रिपोर्ट तैयार कर रही है। क्या है ‘बर्ड हिट’ एविएशन में ‘बर्ड हिट’ का मतलब होता है जब कोई पक्षी उड़ते या उतरते विमान से टकरा जाता है। यह अक्सर एयरपोर्ट के आसपास खुले कचरे या पेड़ों की वजह से होता है, जहां पक्षी ज्यादा आते हैं। ऐसे हादसों से इंजन को नुकसान पहुंच सकता है। 4 सितंबर- विजयवाड़ा से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट से पक्षी टकराया, टेक ऑफ के दौरान हुई घटना आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर 4 सितंबर को बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX2011 फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया था। प्लेन के टेक ऑफ करने के पहले की घटना है। इससे विमान की नोज यानी आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा है। जैसे ही पायलट ने विमान का इंजन चालू किया, एक बाज विमान से टकरा गया। इससे पहले 2 सितंबर को भी नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो 6E812 फ्लाइट से मंगलवार को पक्षी टकरा गया था। इससे विमान की नागपुर में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 272 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियो का कहना है कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान से एक पक्षी टकरा गया। पूरी खबर पढ़ें… भारतीय विमानों में तकनीकी खराबी के अन्य मामले… 1 सितंबर: पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे बाद लौटी पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट की सोमवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्लेन ने सुबह 6:40 बजे पुणे से उड़ान भरी। इसे 8:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन बीच में हुई तकनीकी दिक्कत की वजह से टेक-ऑफ के एक घंटे बाद पुणे में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 31 अगस्त:: दिल्ली से इंदौर आ रही फ्लाइट के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से इंदौर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। कॉकपिट में हवाई जहाज के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। 29 अगस्त- देहरादून-हैदराबाद फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग देहरादून से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को गुरुवार को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। 12 जून- अहमदाबाद में बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 क्रैश हुआ एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 171 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) अहमदाबाद से 12 जून को लंदन जा रही थी। टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया थी। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था। —————————————– ये खबरें भी पढ़ें… एअर इंडिया ड्रीमलाइनर की इंग्लैंड के बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग, इमरजेंसी टर्बाइन खुलकर नीचे आया अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-117 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) की 5 अक्टूबर को बर्मिंघम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। फ्लाइट ने 4 अक्टूबर को दोपहर 12:52 बजे अमृतसर से उड़ान भरी थी और करीब 10 घंटे 45 मिनट बाद बर्मिंघम पहुंची थी। लैंडिंग से पहले विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप एक्टिव हो गई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की। एअर इंडिया ने बताया कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *