एआईपीएल ने गलाडा को 137 करोड़ रुपए का पूरा ईडीसी चुकाया

भास्कर न्यूज | लुधियाना उत्तर भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी एआईपीएल (एडवांस इंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड) ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा), पंजाब सरकार को 137 करोड़ रुपए का एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज (ईडीसी) का पूरा और अंतिम भुगतान कर दिया है। इसके साथ ही एआईपीएल ने अपनी सभी ईडीसी देनदारियां पूरी तरह निपटा दी हैं। यह भुगतान लुधियाना में किसी भी डेवलपर द्वारा किया गया सबसे बड़ा ईडीसी भुगतान माना जा रहा है। एआईपीएल ड्रीमसिटी, लुधियाना के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेमंत गुप्ता ने कहा, गलाडा को ईडीसी का पूरा भुगतान करना पंजाब में शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है। एआईपीएल को उम्मीद है कि ईडीसी के रूप में जमा की गई राशि का एक बड़ा हिस्सा, आदर्श रूप से लगभग 50 प्रतिशत, एआईपीएल ड्रीम सिटी और इसके आसपास के इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में लगाया जाएगा। एआईपीएल ड्रीमसिटी, लुधियाना 500 एकड़ से ज्यादा में विकसित की जा रही एक सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड टाउनशिप है। यहां 200 से 2000 वर्ग गज तक के प्रीमियम रेजिडेंशियल प्लॉट, लग्जरी विला और सुव्यवस्थित इंडिपेंडेंट फ्लोर्स उपलब्ध हैं। यह टाउनशिप सिधवां कैनाल रोड और फिरोजपुर रोड से जुड़ी दोहरी एंट्री के साथ शहर के प्रमुख इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है। एआईपीएल ड्रीम सिटी में रेजिडेंशियल प्लॉट्स, बड़े विला और 2 व 3 बीएचके इंडिपेंडेंट फ्लोर्स उपलब्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *