बिलासपुर| शासकीय हाई स्कूल सीपत टेकर में 17 फरवरी को स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा द्वारा विद्यालय को 6 पंखे भेंट किए गए। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम गोपाल करियारे ने बच्चों को परीक्षा का तनाव न लेने और पढ़ाई का आनंद लेने की सलाह दी। उन्होंने याद रखने की युक्तियां भी साझा की। शिक्षा जगत के प्रसिद्ध राम दत्त गौरहा ने आगामी परीक्षा के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य श्रीमती नसीम बेगम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के सदस्य, शिक्षक एवं मिडिल व हाई स्कूल के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


