लोहंडीगुड़ा| ब्लॉक के संच एकल विद्यालय के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका सम्मान किया गया। खिलाड़ियों ने खो-खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चयनित खिलाड़ी दिल्ली, उत्तरप्रदेश और ओडिशा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में बस्तर का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने प्रेरित किया। इस दौरान नरसिंह ठाकुर, बसंत कश्यप, भरत कश्यप, अजय बघेल, सुदरू सेठिया, नरेश खापर्डे, विकेश रंगारी, बलीराम मौर्य, सोनसिंह कश्यप, अमित अवस्थी, किरण ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।