एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण किया, महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर

भास्कर न्यूज | बेमेतरा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के 8 गांवों के लगभग 650 किसानों को जोड़कर एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का गठन किया गया है। इस क्लस्टर के तहत ग्राम पंचायत धोबनी खुर्द में आजीविका सेवा केंद्र स्थापित कर कृषि आधारित गतिविधियों को संगठित रूप दिया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने क्लस्टर क्षेत्र का निरीक्षण कर संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित बाड़ी विकास, सब्जी उत्पादन और अन्य आयवर्धक कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं से संवाद कर उनकी आय बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाने तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की बात कही। सब्जी उत्पादन को व्यावसायिक स्तर पर बढ़ाने, पशुपालन और डेयरी गतिविधियों को सुदृढ़ करने, विभागीय समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया। गुणवत्तायुक्त पौध उपलब्ध कराने के लिए नर्सरी विकास, उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग और बाजार तक पहुंच बढाने की बात कही, ताकि किसानों और समूहों को उचित मूल्य मिल सके। आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा: सीईओ ने इस अवसर पर ग्राम को लखपति ग्राम बनाने के उद्देश्य से सतत आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने, विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण, जल संरक्षण के लिए रिचार्ज पिट निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *