ब्यावर| जिला मुख्यालय स्थित राजकीय अमृतकौर अस्पताल में वाहन पार्किंग का ठेका नया होने के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही है। नवनिर्मित निशुल्क दवा काउंटर के बाहर बेतरतीब वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इस कारण व्यवस्थाएं बाधित हो रही है। वाहनों को नियत स्थान पर खड़ा किया जाए। -गुमानसिंह, क्षेत्रवासी


