एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल खोखर में बच्चों ने होली के गीत, रंगारंग नृत्य किया पेश

एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल खोखर में होली धूमधाम से मनाई। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। शुरुआत सुबह की प्रार्थना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने होली से संबंधित गीत, कविताएं और रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे बच्चों ने रंगों की महत्ता विषय पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने होली के इतिहास और सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। स्कूल प्रिंसिपल केसरी देवी ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें प्रेम, भाईचारे व एकता का संदेश देती है। उन्होंने बच्चों को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने और पानी बचाने की सीख दी। अंत में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटीं। समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मौके पर गुरविंदर सिंह, सीमा, सुरभी, मनप्रीत, नेवी, गरविंदर, साक्षी, रकसीन, काजल, चारू, लवदीप, कमलजीत, अंचल, विदुशी, मनप्रीत उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *