एक्शन में स्वच्छ न्याय मित्र केके गुप्ता:शहर में नागरिकों की बैठक ली और मांगे सुझाव, होटल संचालकों को किया पाबंद, होटल का गंदा पानी सड़कों पर न आए

शहर के स्वच्छ न्याय मित्र के. के. गुप्ता ने सर्किट हाऊस में समाज के प्रतिनिधियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि आपके भागीरथी प्रयास के बिना सफाई संभव नहीं है। गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य बांसवाड़ा जिले को स्वच्छ एवं सुन्दर स्वरूप प्रदान करने के साथ ही स्वस्थ रखना भी है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए व्यक्तिगत एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ समर्पित होने की आवश्यकता है। इससे संबंधित तकनीकी पक्षों के बारे में आम जनता में जागृति का संचार किए जाने के साथ ही लोक जागरण की गतिविधियां निरन्तर जारी रखनी चाहिए। सर्किट हाउस में ही गुप्ता ने जलदाय विभाग व सीवरेज कार्य से जुडे अधिकारियों की बैठक ली। गुप्ता ने स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए शहर में सीवरेज लाइन व उसके कार्य को लेकर संबंधी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीवरेज कार्य में पाई गई कमियों को तत्काल पूरा करते हुए सीवरेज कार्य को गुणवत्ता व समय के साथ शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा एक भी शिकायत पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा जिन होटलों का गंदा पानी नालियों में जा रहा है तथा जिन्होंने सीवरेज लाइन से अपनी होटल का कनेक्शन नहीं कराया है। वह तत्काल 2060 रुपए नगर नगर प परिषद में जमा करा कर 7 दिन में अपने होटल के गंदे पानी को सीवरेज लाइन से कनेक्शन करवाएं अन्यथा पा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई क अमल में लाई जाएगी। साथ ही नि जलदाय विभाग के अधिकारियों को द निर्देश दिया कि सभी पानी की स टंकियों की सफाई कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *