एक्सआईएसएस: इशिता और समीर के सिर सजा मिस व मि. पनाश का ताज

सिटी रिपोर्टर } रांची एक्सआईएसएस के प्रतिष्ठित फैशन इवेंट ‘पनाश 2026’ में विद्यार्थियों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता चार रोमांचक राउंड्स—इंट्रोडक्शन, स्पाइकर प्रायोजित आउटफिट राउंड, एथनिक और निर्णायक प्रश्नोत्तर राउंड में संपन्न हुई। 9 छात्राओं और 6 छात्रों के बीच कड़ी टक्कर के बाद इशिता सिंह को ‘मिस पनाश’ और समीर कच्छप को ‘मिस्टर पनाश’ चुना गया। जज रचना तिवारी, ख्याति मुंजाल व अतुल गेरा ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास परखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *