जालंधर | ‘एक आस विमन हेल्पलाइन’ संस्था की ओर से ब्रह्मकुंड मंदिर में स्थित बाबोसा मंदिर में होली मनाई गई। इसमें संस्था के सदस्यों ने आर्थिक पक्ष से कमजोर परिवारों के बच्चों को रंग, पिचकारी, पेन, पैंसिलें, कॉपियां व जरूरत की सामग्री भेंट की। मंदिर परिसर में संस्था के सदस्यों ने भजनों का गुणगान करके माहौल भक्तिमय बना दिया। यहां ज्योत्सना शर्मा, मंजुला शर्मा, कमलेश चड्ढा, पिंकी कत्याल, अमृत कौर, किरण शर्मा, नीलम चोपड़ा व अन्य लोग उपस्थित थे।


