हजारीबाग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 606.030 किलो ग्राम सफेद बोरे में पोस्ते की भूसी बरामद की गई। इसका बाजार मूल्य 1 करोड़ रुपए के लगभग लगाई जा रही है। ड्राइवर और खलासी को पकड़ लिया गया है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 27 दिसंबर की शाम को ट्रेलर पोस्ते की भूसी को ले जाया जा रहा है। सूचना के आलोक में एनएच-20 चरही घाटी में वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। चेकिंग के दौरान ट्रेलर चेकिंग स्थल से 50 मीटर दूरी रुक गया। चालक और खलासी गाड़ी छोड़ कर भगाने का प्रयास करने लगे। गठित टीम के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। नाम पूछने पर एक ने अपना नाम रमेश कुमार, जिला बाड़मेर राजस्थान और दूसरे व्यक्तिने सुरेश विश्नोई जिला पाली राजस्थान बताया। कड़ाई से पूछे जाने पर दोनों ने गाड़ी में स्टील के प्लेट के अलावा पोस्ते की भूसी का बोरा लदे होने की जानकारी दी। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो 40 सफेद बोरे में पोस्ते की भूसी बरामद की गई। दोनों ने बताया कि अवैध पोस्ता की भूसी वो बुंडू से लेकर राजस्थान बेचने जा रहे थे।


