अमृतसर| थाना घरिंडा की पुलिस ने एक किलो हेरोइन सहित एक तस्कर को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शगनदीप सिंह उर्फ शगन निवासी नौशहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घरिंडा इलाके में वीरवार को गश्त कर रहे थे। कि बाइक सवार एक आरोपी को रोका। जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से एक किलो हेरोइन की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी को काबू करके हेरोइन और बाइक को अपने कब्जे में लिया।


