गर्मी में पानी का संकट छत्तीसगढ़ में बढ़ता ही जा रहा है। बिलासपुर जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर खोंगसरा के पास चांटीडाड़ गांव में पीने के पानी की बड़ी समस्या बनी हुई है। इससे टाटीधार पंचायत के बगधरा और चांटीडाड़ के लोगों की जिंदगी कठिन हो चुकी है। दरअसल, बगधरा में लोग झिरिया का पानी पी रहे हैं, तो वहीं चांटीडाड़ के कुआं में पानी इतना कम है कि यहां के 10-12 परिवारों को भी पानी नहीं मिलता है। ग्रामीण रामधन यादव का कहना है कि कुआं से एक बार में 15-16 बाल्टी पानी ही निकलता है। वहीं, जो देर करता है, उसे झिरिया का पानी पीना पड़ता है।


