भीलवाड़ा में तीन युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टपकाने की धमकी देकर रील बनाना भारी पड़ गया।पुलिस ने इन तीनों युवकों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील बनाने के आरोप में डिटेन कर लिया और आगे जांच शुरू की है। चाय वाले को टपकाना है मामला जहाजपुर थाना क्षेत्र का है,यहां के सोशल मीडिया ग्रुप में इंस्टाग्राम पर बनी हुई एक रील वायरल हो रही है,इस रील में तीन युवक दिखाई दे रहे हैं जो आपस में रील के दौरान बातचीत करते हैं और एक चाय वाले को टपका देने की बात करते हैं।इस दौरान जब उनके साथी से ये चाय वाला कौन है,यह पूछा जाता है तो वो अपने मोबाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो दिखाकर हंसी मजाक करते हैं। कई ग्रुपों में रील वायरल हो रही अब यह रील जहाजपुर सहित भीलवाड़ा के कई ग्रुप में जमकर वायरल हो रही है और इस तरह की रील बनाने के लिए लोग इन तीनों युवकों को ट्रोल करते हुए काफी अपशब्द भी लिख रहे हैं। वीडियो पुलिस के नोटिस में आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन तीनों युवकों को डिटेन किया है। रील बनाने वाले तीन युवकों को डिटेन किया जहाजपुर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक वीडियो वायरल किया गया था इस पर रील बनाने वाले तीनों युवकों को डिटेन किया है, इन तीनों से डिटेल पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई की जा रही है। इनको किया गिरफ्तार मोहम्मद अली ( 26 ) पिता शहर मोहम्मद निवासी जहाजपुर, आवेश राजा (20) निवासी रफीक मेवाती जहाजपुर और फरदीन मोहम्मद ( 24 ) पिता रफीक मोहम्मद निवासी जहाजपुर ।


