एक तरफ शराबबंदी तो दूसरी तरफ अमित शाह पर दिखा कांग्रेस जनो का आक्रोश मयंक ने दिखाया दम जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने बनाई दूरी

एक तरफ शराबबंदी तो दूसरी तरफ अमित शाह पर दिखा कांग्रेस जनो का आक्रोश
मयंक ने दिखाया दम जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने बनाई दूरी
अमरकंटक।
पवित्र नगरी अमरकंटक जो नर्मदा नदी का उद्गम स्थल और एक प्रमुख धार्मिक स्थल है इन दिनों अवैध शराब की बिक्री के कारण संकट के दौर से गुजर रही है। स्थानीय कांग्रेस पार्टी ने अमरकंटक में बढ़ते अवैध शराब व्यवसाय पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अवैध शराब बिक्री के कारण अमरकंटक के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं जिससे अशांति, पारिवारिक विवाद, वाहन दुर्घटनाएं और अन्य सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। वार्ड क्रमांक 15 के रोहित रजक और वार्ड क्रमांक 5 की गोमती राठौर सहित कई स्थानीय होटल और ढाबों पर शराब की खुलेआम बिक्री का जिक्र किया गया है। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल के जरिए युवाओं को शराब परोसी जा रही है। गोमती राठौर द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल के पास लगभग 50 मीटर की दूरी पर शराब की बिक्री की जा रही है जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि अमरकंटक के आसपास के गांवों में चाय-पान की दुकानों और किराना दुकानों पर भी अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। शराब माफियाओं और ठेकेदारों के बीच गठजोड़ के चलते यह व्यवसाय दिन-ब-दिन फल-फूल रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनंजय तिवारी, शक्ति पांडे और वीरू तंबोली सहित कांग्रेसपार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मांग की है कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए इस अवैध शराब व्यवसाय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई करने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कदम उठाने की अपील की। गौरतलब है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो इसका असर अमरकंटक के सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण पर पड़ सकता है। प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। उक्त ज्ञापन में कांग्रेस के वरिष्ठजनों में धनंजय तिवारी,शक्ति पांडे, वीरु तंबोली, विनायक द्विवेदी, सोमू दुबे, प्रकाश द्विवेदी, इंद्रावती सिंह मरावी, सुनीता सिंह, सुलतान खान, रविशंकर परस्ते सहित अन्य कांग्रेसपार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। थाना प्रभारी नगर निरीक्षक कालीराम परते ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक एवं ठोस कार्यवाही की जाएगी।
अम्बेडकर के अपमान पर बिफरे कांग्रेसी  
मध्यप्रदेष कांग्रेस कमेटी के महा सचिव पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह के नेतृत्व में बाबा अंबेडकर के विरूद्ध केन्द्रीय मंत्री अमितषाह के द्वारा संसद में दिए उपहास पूर्ण एवं अपमान जनक बयान के खिलाफ विषाल आमसभा धरना का आयोजन करते हुए अमितषाह के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन अनूपपुर प्रषासन को संगठन मंत्री मनोज मिश्र एवं कांग्रेस नेता मयंक त्रिपाठी ने सौंपा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में धरना के दौरान फुन्देलाल सिंह मार्को, मनोज मिश्रा, मयंक त्रिपाठी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चैहान, रफी अहमद, पूर्व नपा अध्यक्ष रामखेलमन राठौर, जनपद पंचायत जैतहरी राजीव सिंह, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीवेन्द्र सिंह इत्यादि के साथ अनेक वक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अपना वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में सेवादल एवे महिला कांग्रेस केे सदस्यों ने सहभागिता दी।
इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेष सिंह पूर्व विधायक सुनील सराफ कोतमा, अनूपपुर के कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाक, मंडलम और सेक्टर अध्यक्ष के अलावा कई प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति ने कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी और नेताओं की उदासीनता को सामने ला दिया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी किस तरह राजनैतिक मजबूती के साथ सरकार को चुनौती देगी यह देखने का विषय है।
इनका कहना है
मुझे इस कार्यक्रम की कोई जानकारी नही थी न ही यह जिला कांग्रेस कमेटी का कोई आयोजन था यह पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष का व्यक्तिगत आयोजन था जिसमें विधायक जी भी शामिल हुए। मै अपने व्यक्तिगत काम से शहडोल में था इस वजह से मै अनूपपुर की सभा में नही शामिल हो सका।
रमेश सिंह अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *