पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रयागराज कुंभ को हरित और पॉलिथीन मुक्त बनाने का अभियान जारी है। जयपुर के खोरी परमानंद धाम के संत हरिओम दास महाराज के सानिध्य में सोमवार से एक थैला एक थाली के तहत अभियान चलाया गया। जिसमें सभी घर से एक थाली एक थैला इकट्ठा कर प्रयागराज में भेजने का टारगेट लिया है।


