टोंक जिले में एक बार फिर एक दिन बाद ही मौसम बदल गया। सर्दी का असर 24 घंटे में ही कम हो गया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को सर्दी का असर कम रहा। इसके चलते लोगों ने ज्यादा उनी कपड़े नहीं पहने। सुबह करोब दस बजे से तो धूप का असर और बढ़ता गया। तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले गुरुवार को एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि न्यूनतम तापमान भी बीते 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 12 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते लोगों को एक दिन बाद ही आज सर्दी का अहसास कम हुआ। ज्ञात रहे कि जिले में इस साल सर्दी को मौसम को लेकर काफी उतार चढ़ाव रहा है। करीब तीन माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है । इसमें करीब 25 दिन पहले तक 15-20 दिन तक कोहरा भी छाया था। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई थी। इस बीच कई जगह मावठ भी हुई। इससे फसलों को काफी फायदा मिला। उसके बाद बीते चार दिन से सर्दी का असर कम हुआ और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इससे गर्मी का अहसास होने लगा। दिन के समय तो लोगों को तेज गर्मी का अहसास होने लगा। इसी बीच मंगलवार रात से ठंडी हवा चलने लगी और ठंड बढ़ गई। बुधवार सुबह भी ठंडी हवा चली। इसके चलते एक बार फिर लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास ज्यादा हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस रह गया। लेकिन 24 घंटे में एक बार फिर मौसम बदल गया। सर्दी का अहसास कम हो गया। ऐसे में


