कांकेर| ग्राम आंवरी के जीवन विद्या परिवार द्वारा 7 मार्च को एक दिवसीय जीवन विद्या जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सिंगारभाठ के बाफना लान में किया गया है। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। कार्यक्रम में अस्तित्व मूलक मानव केंद्रित चिंतन, मध्यस्थ दर्शन, सह अस्तित्व वाद पर आधारित होगा। कार्यक्रम में दाशर्निक ए नागराज व दिल्ली के हापुड़ से पहुंचे प्रबोधक सोम देव त्यागी संबोधित करेंगे।


