एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजित:रोटरी क्लब जालोर के आयोजन में 127 मरीज हुए लाभान्वित

शहर के शिवजी नगर कॉलोनी में स्थित सीनियर सिटीजन पार्क में रविवार को रोटरी क्लब जालोर व स्टर्लिंग हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन शिविर में 127 मरीजों को डॉक्टरों ने परामर्श दिया। रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष संजय सुन्देशा ने बताया कि रोटरी क्लब जालोर अपने सेवाभाव उदेश्य के लिए जाना जाता है एंव समय-समय पर निःशुल्क कैम्प आयोजित करवाता रहता है। शिविर में रोटेरियन डॉ. हिमांशु माथुर ने मरीजों की जांच की और परामर्श दिया। रोटरी क्लब असिस्टेंट गवर्नर डॉ.पवन ओझा कहां कि हम सामाजिक विकास और स्वास्थ्य सुधार और आर्थिक विकास पर जोर देकर यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाकर एक शानदार अवसर आमजन के लिए प्रदान करवाते हैं। शिविर में सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष ऋषि कुमार दवे, सचिव अंबालाल सुंदेशा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र नाग ने भी संबोधित किया। इस दौरान कैम्प में वरिष्ठ रोटेरियन नन्द किशोर जैथलिया,पुरुषोत्तम पोमल,इंदु गोयल, विनीता ओझा, मंजु चौधरी, डॉ.कृष्णा अरोड़ा, नीरा माथुर, रोटरी डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी कानाराम परमार, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सुन्देशा,ओमप्रकाश चौधरी ने भी अपनी सेवाएं दी एवं कैम्प में सीनियर सिटीजन फोरम के ललित दवे, महेन्द्र जैन व सांवलाराम मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *