धनबाद | दून पब्लिक स्कूल, धनबाद में सोमवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली। स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिठाई खिलाई गई। मौके पर स्कूल के चेयरमैन जेएन सिंह, उप निदेशक सुनील कुमार, प्राचार्य बिनोद कुमार सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर दिव्यांश सिंह, उप प्राचार्य प्रिय रंजन कुमार, ट्रस्ट के सदस्य शशांक सिंह, को-ऑर्डिनेटर जया चक्रवर्ती, सभी शिक्षक आदि थे।


