दगोरी | ग्राम मुरकुटा में रंगों का पावन पर्व होली हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सरपंच चंद्रशेखर मंडावी, उपसरपंच प्रियंका अमित ध्रुव सहित केजराम पटेल, रिखी राम साहू, शाखा राम उईके, चिंता राम साहू, बालकंड ध्रुव, सुंदर लाल यादव, धनीराम पाल, संतु ध्रुव, बहोरन ध्रुव और मिथुन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


