भास्कर न्यूज | बाड़मेर अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने बाइपास रोड पर एक एसयूवी से पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएस प्रोबेशनर मंजू चौहान के नेतृत्व में सदर थाना टीम ने संदिग्ध एसयूवी का पीछा कर उसे रुकवाया। तलाशी के दौरान वाहन से एक पिस्टल व 7 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हरपाल सिंह, गुरबिंद्रसिंह व रायवीर सिंह निवासी भीखीविंड पंजाब को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया। मुख्य आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज है।


