एक बार फिर आश्वासन का झुनझुना मामला फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण का

एक बार फिर आश्वासन का झुनझुना
मामला फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण का
अनूपपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर 21 मार्च से क्रमिक अनशन की घोषणा की गई थी। गत दिवस जब कांग्रेस कार्यकर्ता थाना चौराहे पर अनशन पर बैठते ही रेलवे के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया है कि सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक रेलवे द्वारा किया जाने वाला निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। जबकि दूसरे ओर फ्लाई ओवर निर्माण कंपनी की ओर से यह कहा गया कि रेलवे द्वारा किए गए कार्य पूर्ण होने के 5 माह के समय अवधि में निर्माण एजेंसी द्वारा उसके हिस्से का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी क्रमिक अनशन के फैसले को वापस ले लिया। अब यह कहा जा रहा है कि जनचर्चा यह  आश्वासन  एक बार फिर सिर्फ कहीं झुनझुना साबित न हो जाए। निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज के ठेकेदार श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अपने पत्र में लेख किया है कि बीके-61 पर निर्माणाधीन रेल्वे ओवर ब्रिज का कार्य मेरे कंपनी (बीच रेलवे का पोर्शन छोड़कर) को दिया गया था।किंतु बीच का पोर्शन रेलवे विभाग द्वारा किसी अन्य एजेंसी को दिया गया है,जब तक बीच का कार्य पूर्ण नहीं होगा तब तक ब्रिज को जोड़ने का कार्य नहीं हो सकता है।रेलवे विभाग द्वारा दिए गए एजेंसी के द्वारा जिस दिनांक को बीच वाला भाग को पूर्ण कर दिया जाएगा,उसके पश्चात से 5 महीने का समय हमारी कम्पनी को कार्य को पूर्ण करने में लगेगा। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अनूपपुर के इंजीनियर ने अपना लिखित पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने लेख किया है कि आरओबी बीके-61 का निर्माण कार्य प्रगति में है,जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से गार्डर लॉन्चिंग कार्य का प्रगति इलेक्ट्रिक पोल और ट्रांसमिशन लाइन के शिफ्ट ना होने के कारण प्रभावित था। दिनांक 21 मार्च 2025 को इलेक्ट्रिक पोल और ट्रांसमिशन लाइन के शिफ्टिंग का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। जिसके फलस्वरूप गार्डर लॉन्चिंग और शेष कार्य को निम्नांकित समय तक पूर्ण कर लिया जायेगा। जिसमें गार्डर लॉन्चिंग और उससे संबंधित कार्य जून माह के प्रथम सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाएगा एवं डेक स्लिप की कास्टिंग और फिनिशिंग कार्य सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में पूर्ण कर दिया जाएगा। दोनों पत्रों की प्राप्ति के बाद अनशनकारियों ने अपना अनशन निर्धारित समय सीमा का इंतजार करते हुए समाप्त किया एवं कहा है कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होता तो फिर से बड़े स्तर पर अनशन प्रारंभ किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह एवं फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।एवं कहां है कि संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है।अगर निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो इस बार बड़े स्तर पर अनशन किया जाएगा।जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन, प्रशासन एवं रेलवे की होगी। ज्ञातव्य हो कि कई वर्षों से निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज का कार्य 9 दिन चले अढ़ाई कोस की भांति चल रहा था। जिससे नगर दो भागों में विभक्त हो गया था।उत्तरी एवं दक्षिणी भाग के नाम से नगर को पहचाने जाने लगा। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 8 तक उत्तरी भाग तो वार्ड क्रमांक 9 से लेकर 15 तक दक्षिण भाग के नाम से अनूपपुर विभक्त हो गया। दोनों ही तरफ के लोगों को लगभग चार से पांच किलोमीटर घूम कर आना जाना पड़ता है। जिससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते शहर दो भागों में विभाजित हो गया और बाजार व लाइन पार का संपर्क टूट गया है। जिसके चलते दोनों ओर के व्यापारियों सहित नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *