झारखंड में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में छात्रवृत्ति से लेकर अनुदान तक की पूरी व्यवस्था अब ऑनलाइन होगी। विश्वविद्यालय के साथ ही कॉलेजों, छात्रों और अधिकारियों-कर्मचारियों को हर काम के लिए ऑनलाइन आवेदन देना होगा। इसके लिए छह पोर्टल तैयार हो चुके हैं। इसके संचालन और मॉनिटरिंग के लिए एक सेंट्रलाइल्ड पोर्टल फॉर डिपार्टमेंट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन बनाया गया है। विभाग का दावा है कि अगले एक महीने के भीतर नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग छात्रों को पीएचडी करने के लिए प्रोत्साहन राशि देता है। -शेष पेज 11 पर जानिए…किस पोर्टल पर किसके लिए आवेदन देना होगा 1. सीएम फैलोशिप एकेडमिक एक्सीलेंस एंड मानकी मुंडा पोर्टल: छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि के लिए इस पोर्टल पर आवेदन करना होगा। 2. अप्रेंटिस मैनेजमेंट पोर्टल: पढ़ाई के साथ अप्रेंटिसशिप करने के लिए स्टूडेंट्स इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 3. पे फिक्सेशन पोर्टल: यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों-अधिकारियों के पे फिक्शेसन के लिए यहां आवेदन करना होगा। 4. पोर्टल फॉर परमानेंटली एफिलिएटेड (अनुदान वित्त रहित) कॉलेज : कॉलेजों को अनुदान के लिए सभी जरूरी जानकारी के साथ मांगपत्र इस पोर्टल पर डालना होगा। 5. प्राइवेट यूनिवर्सिटी पोर्टल: निजी विश्वविद्यालय सभी जानकारी और आवेदन इस पोर्टल पर भरेंगे। 6. लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल: जिस कॉलेज में संबंधित विषय के शिक्षक नहीं होंगे, वहां उनके क्लासरूम को पोर्टल से जोड़ दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कराकर उससे जुड़ सकेंगे।


