रणजीत एवेन्यू बी ब्लाक…साइकिल ट्रैक में कीचड़ लोहगढ़ चौक… साइकिल ट्रैक में कब्जा अमृतसर| स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रणजीत एवेन्यू (बी-ब्लॉक) में बना साइकिल ट्रैक प्रशासनिक कुनीति के कारण उपयोगिता खो चुका है। लगभग 1.93 करोड़ की लागत से तैयार ट्रैक का काम अधर लटका है और आज तक इस ट्रैक में एक भी साइकिल नहीं चल पाई। ये ट्रैक गंदगी और अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए हैं। एक कीचड़ और दूसरे में सब्जी वालों ने कब्जा किया हुआ है। रणजीत एवेन्यू बी ब्लाक के सामने ट्रैक में कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद उचित रखरखाव न होने के कारण यह प्रोजेक्ट अपनी उपयोगिता खो चुका है। हाल ही में प्रशासन द्वारा यहां सफाई अभियान चलाया तो गया था, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदली। कुछ ही दिनों में स्थिति जस की तस हो गई। करोड़ों रुपए खर्च बनाए इस साइकिल स्टैंड को लोग यूज नहीं कर सकेंगे। फोटो- सुनील कुमार


