एक युवती सहित पांच जनों के साथ हुई साइबर ठगी:रतनगढ़ पुलिस ने 1 लाख 9 हजार 377 रुपए की राशि रिफंड करवाई

चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवती सहित पांच लोगों को अपना शिकार बनाया। इन पीड़ितों से कुल 1 लाख 9 हजार 377 रुपए की साइबर ठगी की गई थी। रतनगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह पूरी राशि पीड़ितों के खातों में वापस रिफंड करवा दी है। थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि रतनगढ़, जालेऊ बड़ी, छाबड़ी मीठी और रातुसर निवासी युवकों के साथ यह साइबर धोखाधड़ी हुई थी। ठगी का शिकार होने के बाद सभी पांचों पीड़ितों ने साइबर पोर्टल और रतनगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज करवाई थी। रतनगढ़ थाने के कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार और महेंद्र ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने परिवादियों के खातों से जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए थे, उनकी केवाईसी डिटेल्स और बैंक स्टेटमेंट प्राप्त किए। पुलिस ने विभिन्न बैंकों और साइबर पोर्टल के नोडल अधिकारियों से पत्राचार और दूरभाष पर संपर्क साधा। इस समन्वय के माध्यम से पीड़ितों की राशि को होल्ड करवाया गया। बाद में कोर्ट के आदेश पर यह पूरी राशि परिवादियों के खातों में वापस ट्रांसफर कर दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *