एक विधायक ने फाग गाया, दूसरे ने डांस किया:व्यास ने होली के गीत गाए, मेघवाल नाचे; चंग भी बजाए

बीकानेर में भाजपा के दो विधायकों ने होली के एक कार्यक्रम में जमकर मस्ती की। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास ने जहां फाग के गीत गाए, वहीं खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने डांस किया। कार्यक्रम बीकानेर प्रेस क्लब का था, इसमें दोनों भाजपा विधायक शामिल हुए थे। विधायक व्यास ने फाग गाया जिला उद्योग केंद्र के सभागार में आयोजित पत्रकार होली स्नेह मिलन समारोह में सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया था। बीकानेर पश्चिम के विधायक डॉ. जेठानन्द ने मंच की औपचारिकता के बाद माइक संभाला और होली के गीत गाने शुरू कर दिए। मेघवाल जमकर नाचे इसके बाद डॉ. विश्वनाथ मेघवाल भी मंच पर चढ़ गए। मेघवाल ने नाचना शुरू किया तो सबको पीछे छोड़ दिया। अपने चिर परिचित अंदाज में भाजपा विधायक ने काफी देर तक डांस किया। इससे पहले भी डॉ. मेघवाल ने अपने बेटे के विवाह में डांस किया। ये डांस भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। पत्रकारों के इस स्नेह मिलन समारोह में बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेडतिया, महासचिव विशाल स्वामी, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन रामावत, बलदेव रंगा ने भी विधायकों के साथ चंग पर धमाल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *