पायला कला | भलखाड़ी स्थित अखिल भारतीय देवासी समाज के जेतेश्वर धाम मंदिर परिसर में गादीपति पारसराम महाराज के सानिध्य में रविवार को महाशिवरात्रि पर एक शाम महादेव के नाम भजन संध्या आयोजित होगी। भजन संध्या में गायक छगन देवासी एंड पार्टी सांचौर की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं सोमवार को महा प्रसादी होगी।


