‘एक संत के पीछे भागेंगे तो विचलित रहेंगे’:दतिया में धीरेंद्र शास्त्री बोले- सभी को संत बनना होगा; कल से 4 दिन तक हनुमद कथा सुनाएंगे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को विशेष विमान से दतिया पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वह मीडिया के सामने भी मुखातिब हुए। उन्होंने बागेश्वर धाम पर शिवरात्रि के अवसर पर 300 असहाय कन्याओं के विवाह के संबंध में जानकारी दी। बताया कि वे कल (बुधवार) दोपहर 12 बजे डबरा में अपना विशेष दरबार लगाएंगे। बोले- हिंदुत्व का पचरम लहराता रहे
उन्होंने मीडिया से कहा कि सनातन हिंदुत्व का पचरम लहराता रहे, यह संकल्प है न रुकेंगे, न थकेंगे और न झुकेंगे। चैरेवेति, चैरेवेति, चैरेवेति। उन्होंने भोपाल में किन्नरों को गोमांस खिलाने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि निंदनीय कृत्य है। ऐसे लोगों को समाज में राष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है जो धोखे के साथ लोगों का धर्म परिवर्तन कराते हैं। धर्म परिवर्तन होता ही नहीं है। हम यही कहना चाहते हैं। धर्म परिवर्तन कराने के लिए बड़ी-बड़ी साजिशें की जाती हैं। हिंदू कभी धर्म बदलना नहीं चाहता। बदलवाने के लिए साजिशें की जाती हैं। सनातन के संत बहुत हैं बस बचाना और पचाना दोनों जरूरी है। संत और ग्रंथ की महिमा तभी बनेगी जब हम प्रत्येक व्यक्ति के अंदर संतत्व प्रगट होगा, ग्रंथ के प्रति आभार। एक संत के पीछे भागेंगे तो विचलित रहेंगे। सभी को संत बनना होगा। चार दिन सुनाएंगे हनुमद कथा
वह दतिया से कार के माध्यम से डबरा की ओर रवाना हुए। यहां वह 4 दिन तक हनुमद कथा सुनाएंगे। इस दौरान उनका दिव्य दरबार भी लगेगा। डबरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर शहर में दिनभर वीआईपी मूवमेंट बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *