एक साल में सात सड़कों का हुआ निर्माण

खरगोन | मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ने 13 दिसंबर 2023 से 12 दिसंबर 2024 की अवधि में जिले में 88 किलोमीटर 208 मीटर लंबाई की 7 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इन सड़कों के बन जाने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा और बेहतर हो गई है। जिसमें परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्र-1 खरगोन द्वारा 60 किलो की 5 सड़कों का कार्य बीते एक वर्ष में पूर्ण किया गया है। इनके निर्माण पर 25 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-2 खरगोन द्वारा 27 किमी की दो सड़कों का निर्माण 10 करोड़ 30 लाख रुपए से किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *