एक साल से रुका पीएचसी का निर्माण, ग्रामीण परेशान:सरपंच बोलीं- लोगों ने घटिया निर्माण की शिकायत की थी, बीसीएमओ ने कहा- सुनवाई नहीं हो रही

सीकर जिले की पंग्राम पंचायत मदनी में एक साल पूरा होने के बाद भी पीएचसी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। पीएचसी के लिए मदनी ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच ने भवन के निर्माण के लिए भूमि दान में दी थी।भवन के निर्माण के लिए पीएचसी की नींव रखी गई लेकिन भवन का जमीन से तीन फिट ही निर्माण हो सका। जबकि शेष निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। जब स्वास्थ्य केंद्र बनने की खबर क्षेत्र के लोगों को मिली तो लोगों में काफी खुशी थी। लोगों को यह उम्मीद बंध गई कि अब दूर-दराज जाकर इलाज कराने की जहमत से निजात मिलेगी। निर्माण कार्य शुरू होने के चंद दिनों बाद ही गांव के कुछ लोगों द्वारा घटिया निर्माण सामग्री उपयोग में लेने को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई जिससे निर्माण का काम बंद हो गया। ग्रामीणों ने पीएचसी के जल्द निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की मांग की है। पलसाना बीसीएमओ नितेश कुमार शर्मा ने बताया- गांव में 2023 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किया गया था। जिसका निर्माण कार्य रुका हुआ है। निर्माण शुरू करने के लिए उच्चाधिकारियों व उनके अधीनस्थ सहायक अभियंता को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। सरपंच भगवानी देवी ने बताया- गांव के कुछ असामाजिक लोगों ने पीएचसी में हो रहे घटिया निर्माण कार्य की शिकायत की और काम रुकवा दिया गया था। अब ग्रामीणों की सहमति के बाद फिर से निर्माण शुरू करने की मांग प्रशासन से की गई है। रिपोर्ट: लोकेश कुमावत, पलसाना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *