सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की अर्थियां रविवार को एक साथ निकलीं। इस हादसे में 4 पीढ़ियों ने जान गंवाई है। मां और तीन साल के बेटे के शव को एक ही अर्थी पर रखा गया था। हर ओर चीख-पुकार मची थी। पाली जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर भावनगर गांव (गुड़ा एंदला) में शोक का माहौल है। एक ही घर से गलियों से एक साथ अर्थियां निकलने लगीं तो लोग अपने आंसू रोक नहीं सके। शादी में शामिल होकर लौट रहे थे, हाईवे पर पलटी वैन
रामलाल कुमावत परिवार के साथ वर्तमान में अहमदाबाद (गुजरात) में रहते थे। ये लोग मूल रूप से पाली के भावनगर (गुड़ा एंदला) के रहने वाले थे। रामलाल कुमावत अपने भांजे विकास (पुत्र भंवरलाल कुमावत) की शादी में शामिल होने परिवार सहित पाली जिले के मणिहारी गांव आए थे।
20 फरवरी को हुआ था हादसा
20 फरवरी को बंदोली कार्यक्रम में भाग लेने के बाद परिवार रात करीब 2 बजे वैन से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था। 21 फरवरी की सुबह गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर उनाव गांव के पास उनकी वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। छह लोग घायल हुए थे, गुजरात के हॉस्पिटल में भर्ती
इस हादसे में रामलाल कुमावत (50), उनकी बेटी कोमल (30), बेटा कैलाश (25), मां मथुरा देवी (70), 3 वर्षीय नाती आयुष (कोमल का बेटा) की मौत हो गई। इनके अलावा छह अन्य लोग घायल हो गए, जिनको गुजरात के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कोमल और उनके तीन साल के बेटे आयुष का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। कोमल के पिता रामलाल, कैलाश (रामलाल के बेटे) और मथुरा देवी (रामलाल की मां) का दूसरी चिता पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की PHOTOS…. राजस्थान के 5 लोगों की गुजरात में मौत:डिवाइडर से टकराकर पलटी वैन, भांजे की शादी में शामिल होकर पाली से जा रहे थे पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…


