एक ही दिन में 18 लोगों को डॉग ने काटा:डॉक्टर बोले–स्ट्रीट डॉग ब्रीडिंग पीरियड के कारण आक्रामक होकर करते हैं हमले

पाली शहर में शुक्रवार को गांधी मूर्ति एरिया, रोटरी क्लब से बापू नगर एरिया में कई 18 लोगों पर डॉग ने हमला कर दिया। ये लोग बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे जहां इलाज करवाया। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम इन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई कोशिश नहीं कर रहा है। पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने विंग बना रखी है जो कभी कभार एक्शन मोड में दिखती है। विंग के पास एक गाड़ी है और 10 सदस्यों की टीम है। बावजूद शहर में आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन साल की बात करें तो राजकीय बांगड़ अस्पताल में 10,459 लोग स्ट्रीट डॉग के काटने से इलाज करवाने पहुंचे हैं। साल 2022 में 3 हजार 201, 2023 में 3 हजार 41 तो 2024 में 4 हजार 217 मामले डॉग बाइट के सामने आ चुके हैं। गुरुवार को भी पुलिस लाइन के पास स्कूल से जा रहे एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। ऐसे ही 12 दिसंबर को शिवदीप नगर, राजेंद्र नगर में मंदिर जा रहे रिटायर्ड एसआई पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। ज्यादातर कुत्तों के हमला के मामले सर्दी के सीजन में सामने आ रहे हैं। क्योंकि ब्रिडिंग सीजन होने के कारण इनमें इजाफा हो जाता है। स्ट्रीट डॉग पकड़ने विंग बना रखी नगर निगम पाली के आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अलग से विंग है। शहर में अब तक कितने कुत्ते पकड़े हैं इसका आंकड़ा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार निगम स्ट्रीट डॉग्स पर एक्शन लेता है। नवंबर से जनवरी तक ब्रीडिंग पीरियड के कारण आक्रामक हो जाते हैं कुत्ते पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज पंवार ने बताया कि सितंबर से अक्टूबर तक डॉग्स का मैटिंग और नवंबर से लेकर जनवरी तक ब्रीडिंग पीरियड होता है। इसके चलते स्ट्रीट डॉग्स आक्रामक हो जाते हैं। स्ट्रीट डॉग्स में खासतौर पर बच्चों को लेकर फीमेल डॉग्स इस पीरियड में ज्यादा आक्रामक होती है। ये कुत्ते थोड़ा सा भी डर देखकर हिंसक हो जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *