कोरबा जिले में एक ही बारिश में शहर का हाल बेहाल है। मड़वारानी स्थित नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में पानी भर गया है। इससे स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है स्कूल के पास राइस मिल है, जिसके राखड़ को स्कूल के पास ही डंप किया जाता है इससे स्कूल की पानी निकासी को पूरी तरह बंद हो गई है और पानी भर जाता है। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने इस मामले में कलेक्टर और पर्यावरण संरक्षण विभाग को ज्ञापन सौंपा है। राखड़ से पट गया पानी निकासी का रास्ता कलेक्टर के निर्देश पर पर्यावरण विभाग ने ज्ञापन में संज्ञान लिया। राइस मिलर को समय सीमा दी। मिलर के काम पूरा होने के बाद राखड़ डंपिंग रोक दी गई। लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। स्कूल के डायरेक्टर ने लाखों रुपए खर्च कर जो पानी निकासी का रास्ता बनवाया था, वह राखड़ से पट गया। अब मामूली बारिश में भी स्कूल परिसर में पानी भर जाता है। बारिश में और बिगड़ सकती है स्थिति जल्द ही स्कूल खुलने वाला है। ऐसी स्थिति में छात्रों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बारिश के मौसम में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।


