एक ही रात में 4 दफ्तरों में चोरी, फोन लेकर चोर फरार

चार मंजिला इमारत में बने चार अलग-अलग दफ्तरों के ताले तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन व जरूरी सामान चोरी की वारदात सामने आई है। वारदात चीमा चौक नजदीक भोगल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार देर रात 2:18 बजे से 3 बजे के भीतर हुई है। लेकिन खुलासा शनिवार सुबह उस समय हुआ, जब कर्मचारी रोजाना की तरह दफ्तर पहुंचे। अमित मिश्रा ने बताया कि उनके ऑफिस का मुख्य ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर उनके कार्यालय से दो मोबाइल फोन और कुछ अहम चेकबुक गायब थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और अन्य कार्यालय संचालकों को सूचना दी। बाद में पता चला कि उसी इमारत के तीन और दफ्तरों में भी चोरी हुई है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन-2 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह चार मंजिला कॉम्प्लेक्स है और चोरों ने सुनसान समय का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कॉम्प्लेक्स व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन संदिग्ध चोर स्पष्ट नजर आ रहे हैं। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल चार कार्यालयों में चोरी की पुष्टि हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *