एचईसी की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ को हटाने का फैसला, उत्पादन पर खतरा

लालदेव सिंह, उपाध्यक्ष हटिया कामगार यूनियन (एटक) ने चेतावनी दी कि एचईसी में सुरक्षा के लिए तैनात सीआईएसएफ को हटाने के केंद्र सरकार के फैसले से चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसमें कॉपर, एल्यूमिनियम, ब्रास, मैगनीज जैसी कीमती धातुएं और मशीन संचालन के लिए जरूरी तार व विद्युत सामग्री शामिल हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं से उत्पादन प्रभावित होगा और उद्योग को भारी आर्थिक नुकसान होगा। सिंह ने सरकार से अपील की कि सीआईएसएफ को हटाने का निर्णय तुरंत वापस लिया जाए, ताकि सुरक्षा बनी रहे और उत्पादन नियमित रूप से जारी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *