कोरबा| हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के लिए वाहन मालिकों को प्रेरित व सहयोग करने जिला परिवहन कार्यालय में 10 मई से 2 दिवसीय शिविर आयोजित है। जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा के मुताबिक शनिवार व रविवार को सुबह 10 से से शाम 5.30 बजे तक लगने वाले शिविर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने लोगों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही वाहन स्वामियों से उनके वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार चेक कर मोबाइल नंबर अपडेट करते हुए एचएसआरपी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।


