लुधियाना| एडवांस्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी इंस्टीट्यूट (एजीआई)- द गैस्ट्रोसिटी, लुधियाना ने मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के सहयोग से अपनी लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं की 5वीं वर्षगांठ पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया, जो लिवर डोनर्स और प्राप्तकर्ताओं को समर्पित था। यह ऐतिहासिक अवसर ट्रांसप्लांट हेपेटोलॉजी में पांच वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं और उन बहादुर एवं उदार व्यक्तियों के योगदान को समर्पित था जिन्होंने जीवन बचाने वाली इन प्रक्रियाओं में भाग लिया। लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं की शुरुआत से अब तक, टीम ने पंजाब क्षेत्र से कुल 100 लिवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं, जिनमें से 50 ट्रांसप्लांट ए.जी.आई.- द गैस्ट्रोसिटी द्वारा रेफर किए गए मरीज़ों के लिए किए गए। इस समारोह में डॉ. निर्मलजीत सिंह मल्ही (चेयरमैन और विभाग प्रमुख, एजीआई- द गैस्ट्रोसिटी), जो भारत में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी क्षेत्र के अग्रदूत हैं, प्रमुख रूप से शामिल थे।