एजीसी में ‘हेल्थकेयर एवं फार्मास्यूटिकल मेगा जॉब फेयर

अमृतसर| अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में हेल्थकेयर एवं फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 14 अग्रणी फार्मास्यूटिकल कंपनियों और प्रतिष्ठित अस्पतालों ने शिरकत की, जहां फार्मेसी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी और ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी जैसे विभिन्न संकायों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मंच ने बैच 2024, 2025 और 2026 के छात्रों को सीधे उद्योग विशेषज्ञों से संवाद करने और प्लेसमेंट पाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया। चेयरमैन अमित शर्मा ने शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत समन्वय पर जोर दिया। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजनीश अरोड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की व्यावसायिक तैयारी को सुदृढ़ करते हैं, जबकि प्राचार्य डॉ. गौरव तेजपाल ने इसे छात्रों के आत्मविश्वास के लिए मील का पत्थर बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *