एजी चर्च में पास्टर ने दिए प्रभु येसु का संदेश

भास्कर न्यूज|रामगढ़ एजी चर्च में भी हुए कई धार्मिक कार्यक्रम शहर के बिजुलिया के एजी चर्च में भी क्रिसमस मनाया गया। यहां,वरिष्ठ पास्टर जकर्याह महतो और अर्पण अभिषेक महतो ने प्रार्थना कराई और प्रभु यीशु का संदेश दिया। एजी चर्च में शानु सुम्या, अर्पण, अंकित चौरासिया, मोहित ने गीत-संगीत पेश की। वहीं, बच्चों ने लधु नाटक का मंचन किया गया। जबकि धर्मावलंबी महिला पुरुष,युवक युवतियों ने नृत्य कर खुशियां मनाई। वहीं एजी चर्च में रामगढ़ विधायक ममता देवी भी पहुंची। यहां उन्होंने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर सभी को बधाई देते हुए अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम में मसीही परिवार के लोग शामिल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *