सिटी रिपोर्टर } बेथेसदा वीमेन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रांची परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय एजुकेशन फेस्ट सिम्फनी अॉफ सेजेस का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की ने किया। कार्यक्रम के पहले दिन फेस पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, फोटोग्राफी, मुराल पेंटिंग, रील मेकिंग, क्विज कंपीटीशन, ट्रेजर हंट, नुक्कड़ नाटक, लाइव कॉन्सर्ट हुआ। छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल और बुक का स्टॉल लगाया गया। मौके पर प्रोफेसर इन चार्ज डॉ. दीपशिखा बारला शिक्षक तथा बीएड और एमएड की छात्राएं उपस्थित थीं। आज पुरस्कार वितरण होगा।


