एटक कार्यकर्ताओं ने मुख्य जीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के नेताओं व ठेका मजदूरों ने धमन भट्ठी विभाग स्थित मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि पीसीएम धमन भट्टी के कुशल श्रमिकों को कट मनी एवं कट उपस्थित के आधार पर माहवारी वेतन का भुगतान करना, अनुचित व्यवहार करना, मजदूरों को धमकाना, गेट पास बनाकर नहीं देना व मारपीट पीसीएम धमन भट्टी के ठेकेदार की दिनचर्या बन गया है। मजदूरों को दबाव में काम कराया जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। श्रमिकों को कभी फाइनल भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदार कंपनी से पैसा लेता है पर मजदूरों को फाइनल भुगतान नहीं दिया। मजदूरों का शोषण करने वालों पर कार्रवाई करने की जरूरत है। ताकि श्रमिकों को शोषण से मुक्ति मिले। मौके पर प्राण सिंह, पप्पू, बीरेंद्र, अकलू मांझी, मनोज सोरेन, धनेश्वर, नवी अंसारी, छोटेलाल, मनोज महतो, कुंदन, सूरज, बिनोद, लोबान, जितेन्द्र, सुनील, रोहित, लखन, राकेश हेंब्रम, सूरज सिंह आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *