रांची | चेशायर होम रोड में रहने वाली ललिता कुमार को झांसे में लेकर साइबर फ्रॉड ने एटीएम कार्ड बदल लिया आैर शुक्रवार को उनके खाते से 39 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। ललिता के बेटे दिव्यांशु राज ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि उनकी मां दीपाटोली स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पहुंची थी। अकाउंट से 500 रुपए निकाल कर जैसे ही वह एटीएम से बाहर निकली, 4 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका। मशीन में हुई गड़बड़ी की जांच करने का झांसा देकर एटीएम कार्ड लिया आैर चंद मिनट में ही बदल कर दूसरा कार्ड थमा दिया। इसके बाद सभी युवक वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद ही जानकारी मिली कि अकाउंट से 39 हजार की अवैध निकासी हो गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


