जयपुर | सिंधी कैंप इलाके में एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर 40 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित रमजान खान ने सिंधी कैंप थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि होटल चन्द्रगुप्त के पास स्थित एटीएम बूथ के पास पैसे निकालने गया तो मौजूद व्यक्ति ने बातों में फंसाकर उनका कार्ड बदल लिया।


