एडवोकेट स्वेता यादव बनीं कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद की अनुशंसा पर राजस्थान कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने एडवोकेट स्वेता यादव को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। स्वेता यादव डीग महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष भी हैं। एडवोकेट स्वेता यादव लंबे समय से सामाजिक कार्यों और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी यह नियुक्ति उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को देखते हुए की गई है। प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर एडवोकेट स्वेता यादव ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। स्वेता यादव ने यह भी कहा कि वह ओबीसी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगी। उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाना और आम जनता के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *