गम्हरिया| चक्रधरपुर के एडीआरएम जितेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को गम्हरिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयावधि के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत विभिन्न आधारभूत संरचना संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत यात्री सुविधाओं का उन्नयन, प्लेटफॉर्म का विकास, स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण तथा अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।


