भास्कर न्यूज|अमृतसर एडीसी ज्योति बाला ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग मीटिंग कर बूथ लेवल एजेंटों को नियुक्त करने के लिए कहा। ताकि मतदाता सूची में विवरण को सत्यापित किया जा सके। वोटर हेल्पलाइन एप के बारे जानकारी दी। 31 मार्च 2025 तक वोटर सूचि से जुड़े काम समाप्त कर जिला चुनाव अफसर को भेजा जाएगा। वोटर अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर कांग्रेस से हरगुरिंदर सिंह गिल, बीजेपी से सतपाल डोगरा, बसपा से विक्रम डंडोना, बसपा से जगदीश दुग्गल, तारा चंद भगत सीपीआईएम, चरनजीत सिंह आप पार्टी, सुखजिंदर सिंह, सुखजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।


